टीकमगढ़ । दिनांक 26.03.2023 से 10.04.2023 तक छत्तीसगढ़ के मिलाई में 27 वें सीनियर वुमेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उस प्रतियोगिता में टीकमगढ़ को फुटवाल खिलाड़ी कु. मोनिका यादव का चयन मध्य प्रदेश की टीम में हुआ हैं। कुं. मोनिका यादव जिला खेल प्रशिक्षक अनूप मंडल के पास पिछले आठ साल से लगातार अभ्यास कर रही हैं। कुं.मोनिक यादव इससे पहले भी कई बार मध्य प्रदेश की टीम के लिए भागेदारी कर चुकी हैं। उनके चयन पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीताराम सत्या, प्रिया सिंधी डीएसपी, कुँवर पार्थ सिंह जूदेव, अनिल झाँ खेल अधिकारी पीजी. कॉलेज एवं अनूप मंडल जिला खेल प्रशिक्षक ने बधाई दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। प्रेस को यह तमाम जानकारी खेल प्रशिक्षक अनूप मंडल ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

