टीकमगढ़। चंदेरा एवं लिधौरा नगर में हिंदू राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, और गाजे-बाजे के साथ राम लला की शोभा यात्रा निकाली गई राम के भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर जय श्री राम के नारे लगाए गए पूरे नगर को भगवा झंडे से सजाया गया और घोड़ा बग्गी के साथ राम दरबार की झांकी निकाली भक्तों का जगह जगह स्वागत सम्मान किया गया इसी क्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने स्टॉल लगाकर शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों पर फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं राम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया चंदेरा नगर में पुराना मंदिर से शोभा यात्रा को प्रारंभ कर मुख्य बाजार से होते हुए वापस राम दरबार में समापन किया गया तो वही लिधौरा नगर में लक्ष्मण जी मंदिर से शोभा यात्रा को प्रारंभ कर मुख्य बाजार से होते हुए बड़ा मंदिर मैं पूजा अर्चना के बाद वापस लक्ष्मण जी मंदिर प्रांगण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती उतारकर शोभा यात्रा का समापन किया गया।

