वनखेड़ी/ प्रदीप गुप्ता / चैत्र नवरात्रि में मैया का पूजन घर घर में हो रही है , वही ग्राम पुरैना रंधीर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने नवरात्रि में अपने गृह ग्राम पुरैना रंधीर सिद्ध पीठ मां विजयासन धाम में जवारों की स्थापना के साथ श्री दादाजी कुटी की स्थापना कर संपूर्ण नवरात्रि अनुष्ठान को गांव की बेटियो के सम्मान व शिक्षा को समर्पित कर वास्तविक नवरात्रि व देवी सेवा को सार्थक किया। मुकेश बसेड़िया ने अपने छोटे से ग्राम से निकलकर उच्चशिक्षा कालेज स्तर की पढ़ाई सभी बेटियों को मेडल, ट्राफी, प्रमाणपत्र , पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतिदिन कन्याओं के पद पखारकर , पूजन कर उन्हें वस्त्र, श्रंगार व बेटी शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु पठन, लेखन , सामग्री, प्रदान कर देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लिया । पंचमी तिथि पर खीर भोग, अखाड़ा, महाआरती व मां अष्टमी कन्याओं का पूजन भंडारा , महानिशा पूजन व हवन कर सर्व मंगल की कामना की। उपरोक्त अनुष्ठान 20 वर्षो से मुकेश बसेड़िया द्वारा वरिष्ठ विद्वान पं श्री भगवत प्रसाद भार्गव के सानिध्य में अपने स्वजनों के साथ पूर्ण वैदिक विधि विधान से अनवरत चल रहा है। उपरोक्त अनुष्ठान में सुरेश बसेड़िया, प्रिंन्स बसेड़िया, मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, विनय स्थापक , सोमेश , अनुराग मेहरा, परषोतम तिवारी, पवन तिवारी, अटल बसेड़िया, वैभव पाराशर, शिवप्रसाद मेहरा, चंदन कुशवाहा , हरप्रसाद कुशवाहा , राजेश मेहरा, हरिगोविंद अहिरवार आदि भक्तों ने माँ विजयासन धाम में नवरात्रि काल में दिन रात सेवा में विशेष योगदान रहा । बसेड़िया ने ग्रामवासियों को देवी स्वरूप कन्याओं की शिक्षा , सुरक्षा , सम्मान व वृद्ध माता पिता की सेवा के साथ नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया । मुकेश बसेड़िया अपने गुरुदेव पं. भगवत प्रसाद भार्गव के सानिध्य में सतत 19 वर्षों से सिद्धपीठ मां विजयासन धाम में चैत्र नवरात्रि में जवारे स्थापना के साथ तथा आशिवन नवरात्रि में कलश स्थापना के कर देवी पूजन के साथ साथ कन्याओं का भण्डारा व पूजन कर बेटियों की शिक्षा व सम्मान कर बेटियो की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है । समाजसेवी बसेड़िया का कहना है कि देवी सेवा के पहले से साक्षात बेटियो को सम्मान, सुरक्षा व शिक्षा प्रदान की जाए तब ही मां दुर्गा का पूजन सार्थक व सफल होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त बेटियो के सम्मान करते हुए बेटियों को सन्देश दिया कि
भारत वर्ष पापा की परियो का नहीं अपितु शक्ति स्वरूप देवीयो का देश है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

