नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ आज शुक्रवार दिनांक 30/03/2023 को श्री रामनवमी के पावन पर्व पर गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए प्रसिद्ध नर्मदा नगरी में निकली शोभायात्रा का अंजुमन कमेटी और मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा स्थानीय सतरस्ते पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । प्रतिवर्ष शोभायात्रा में इसी तरह कौमी एकता की मिसाल देखने को मिलती है।
जिस प्रकार आज रामनवमी और पवित्र रमज़ान भी चल रहे है और आज का ये दृश्य हमारे भाईचारे को और अटूट बनाता है । कार्यक्रम में कमेटी के जब्बार खान , फैजान उल हक़ , गुलाम मुस्तफा , रिज़वान खान, हबीब खान, सुलतान खत्री , फैजान खान , नवीद कुरैशी, शाकिर खान , शेख युनुस आदि उपस्तिथ रहे।

