टीकमगढ़। अंचल भर में श्री राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया जहां लोगों ने श्री राम जानकी मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जहां श्री राम जानकी मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर श्री रामनवमी के पर्व का भरपूर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिरों में भव्यता के साथ भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव भक्तों के द्वारा मनाया गया,,,,, नगर टीकमगढ़ में रही श्री रामनवमी की धूम,,,,, नगर टीकमगढ़ में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जहां नजरबाग मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव हुआ जहां भक्तों की भारी भीड़ रही। इसके पश्चात शाम के समय नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से राम जन्मोत्सव परिवार एवं राम भक्तों द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया शोभायात्रा में बाहर से आए ढोल नगाड़ों ने शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा दी और लोगों का मन लुभा दिया इस मौके पर भक्तों ने शोभायात्रा में भजन कीर्तन गीतों और डीजे की धुनों पर भक्त नाचते गाते नजर आए जहां श्री राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि श्री राम जन्मोत्सव परिवार द्वारा श्री राम नवमी की तैयारियां बीते 1 माह से की जा रही थी जहां नगर में श्री राम जन्म उत्सव परिवार द्वारा लोगों के घर-घर पहुंचकर आमंत्रण दिए गए थे और श्री राम जन्म उत्सव में शामिल होने का न्योता दिया गया था जहां हजारों की संख्या में लोग श्री राम जन्म उत्सव में शामिल हुए और शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ श्री राम जन्म उत्सव 30 मार्च 2023 गुरुवार के दिन मनाया।

