टीकमगढ़। नवदुर्गा महोत्सव के चलते गुरुवार के दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही जहां भक्तों ने माता रानी के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपनी अपनी मनोतियां मांगी इस मौके पर क्षेत्र भर के देवी मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी जहां भक्त पहुंचे और माता रानी का दर्शन पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया। ,,,,देवी मंदिरों पर जवारों का हुआ विसर्जन,,,,, नवदुर्गा महोत्सव के चलते गुरुवार 30 मार्च 2023 को देवी मंदिरों पर माता रानी की प्रिय खेती जवारों का भी विसर्जन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से भक्तों द्वारा किया गया जहां ढोल नगाड़े की धुनों पर भक्त नाचते गाते देवी मंदिरों में पहुंचे और माता रानी की प्रिय खेती जवारों का विसर्जन किया गया इस मौके पर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती शक्ति पीठ बगाज माता मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भक्तों ने पहुंचकर जवारों का विसर्जन किया एवं माता बगाज की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ लिया बगाज माता मंदिर पर तड़के सुबह से ही जवारों का आना और भक्तों का तांता शुरू हो गया जो देर रात्रि तक चलता रहा।

