इटारसी : श्री राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्म महोत्सव के अंतर्गत द्वारकाधीश मंदिर से निकाली गई श्री राम जी की शोभा यात्रा का अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जय स्तंभ चौक मैं स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । सर्वप्रथम पालकी में विराजे श्री राम जी की मूर्ति को माल्यार्पण वंदन कर स्वागत किया एवं शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया । इस दौरान संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे को माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।
अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्यों ने नगर सह मंत्री प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में यात्रा में शामिल लोगों को पानी के पाउच वितरित किये । इस यात्रा के स्वस्गत मैं प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार संभागीय संगठन मंत्री डॉ प्रताप सिंह वर्मा, जिला सह मंत्री राजा प्रजापति, नगर सह मंत्री प्रमोद शर्मा, नगर कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र प्रजापति, वार्ड नंबर 8 अध्यक्ष अनिल मेहरा, नगर कार्यकारिणी सदस्य अनुराग कुचबंदिया, महेश मेहरा नगर कार्यकारिणी सदस्य मोहित मालवीय, नगर कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुचबंदिया, पवन महोबे, राजेंद्र जोठे, भानु जोठे, अंशुल कुचबंदिया शामिल थे ।

