पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं तत्काल अज्ञात आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये गये ।अति. पुलिस अधी. सीताराम व उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रिया सिधी के मार्गदर्शन मे अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना जतारा से थाना प्रभारी उनि हिमाँशु भिंडिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई जो विवेचना के दौरान मृतक के परिजनो एवं ग्रामवासियो से पूँछताछ की गई जिन्होने मृतक गोविन्दास पटैरिया द्वारा पैसे का लेनदेन ग्राम कँदवा एवं ग्राम से बाहर के कई लोगो से करने की बात बताई और कुछ दिन पूर्व ग्राम के भीम रैकवार का भी मृतक गोविन्दास से उधार पैसे माँगने तथा गोविन्दास द्वारा पैसे देने से मना करने की बात बताई एवं भीम रैकवार पर घटना घटित करने का संदेह जाहिर किया । पुलिस टीम द्वारा ग्राम कँदवा मे मृतक गोविन्दास पटैरिया से पैसे का लेनदेन करने वालो की सूची तैयार कर पूँछताछ की गई एवं भीम रैकवार की तलाश उसके निवास स्थान व संभावित स्थानो पर दबिश दी गई भीम पिता परमू रैकवार उम्र 24 वर्ष निवासी नदी खेरा कँदवा को दिनाँक 30/3/23 को दस्तयाब कर हिकमत अमली से पूँछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि उसने 3000 रूपया मे गिरवी रखे मोबाइल उठाने के लिये मृतक गोविन्दास पटैरिया से 5000 रूपया उधार माँगे जो मृतक द्वारा मना कर दिया । जिस बात का बुरा मानकर दिनाँक 28/3/23 की रात 9-10 बजे करीबन उसके जमड़ेरा कुआँ खेत पर जाकर कमरे से मृतक की रखी कुल्हाड़ी उठाकर कुल्हाड़ी की धार ,मुदानी व बेत तरफ से मारपीट कर हत्या कर दी ।अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी भीम पिता परमू रैकवार उम्र 24 वर्ष निवासी नदी खेरा कँदवा की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाजर्ब जप्त कर, दिनाँक 30/3/23 को निवास नदी खेरा कँदवा से गिरफ्तार किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जतारा हिमाँशु भिंडिया, उनि रवि सिंह कुशवाह ,उनि मयंक नगाइच सायवर सेल प्रभारी टीकमगढ,उनि आर.एल. कौल , प्र.आर. बालकिशन श्रीवास ,प्र. आर. चालक पुष्पेन्द्र शर्मा , आर. भूपेन्द्र , आर. मनोज सविता, आर. अवनीश यादव ,आर. संतोष अहिरवार आर. राजवीर ,मनोज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

