इटारसी : आज दिनांक 1 अप्रैल दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के बेमिसाल 3 वर्ष पूर्ण होने पर एवं सरकार द्वारा जन हितेषी योजनाओं के सफल संचालन पर हितग्राही बहनों का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन न्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन गार्डन में किया गया । इस कार्यक्रम का प्रारंभ पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम का गायन हुआ कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया द्वारा किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमा पुरोहित ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।
नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सभी महिलाओं को कहा कि यदि योजनाओं के रजिस्ट्रेशन या लाभ प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो वह नेशन कुछ हमारे किसी भी पदाधिकारी से सहयोग प्राप्त कर सकती हैं। उनकी समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे जी ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही और बहनों को भाजपा सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमलता कदम द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन सरला लूट द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी सांसद प्रतिनिधि एवं जिला सोशल मीडिया सहप्रभारी राजा तिवारी, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत जी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गाकर, मोर्चे की जिला मंत्री ममता मालवीय, नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना उईके, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भगवान दास पप्पू पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा मालवीय, नगर मंत्री सीमा सोनी, विधि पचोरी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा तोमर, बबीता चौहान,आशा राव, राजकुमारी वर्मा, नीतू सराठे, आरती बस्तरवार, माधुरी गौर, एकता अग्रवाल, रानी रजक, ममता पटेल, कृष्णा बरगले, भावना सुनेरिया, मालती मोहरे, रेखा नायक, ज्योति राठौर, पार्षदगण मनीषा अग्रवाल, ज्योति बावरिया, मनीषा राजपूत, कमला तिवारी, मुमताज बी, अनिता सैनी, गायत्री मेहरा, रुखसाना, वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन व्यास जी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण तिवारी जी,विनीता अग्रवाल, लीला जोशी, दीपाली चौधरी ,रीना दुबे,रेखा अग्रवाल, हनसा साहू, शशिकिरण योना, राजकुमार बाबरिया, मयूर मालवीय, अंकित राठौर, यतीश बस्तरबारएवं अन्य पदाधिकारी बहने तथा हितग्राही बहने उपस्थित थी।


