टीकमगढ़ । बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए 2 अप्रैल 2023 को वी क्लब उन्नति टीकमगढ़ के सदस्यों द्वारा निशुल्क प्याऊ लगाया गया । क्लब अध्यक्ष वी प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि क्लब द्वारा लगातार शहर में समाज सेवा कार्य किए जा रहे हैं गर्मी के मौसम में ठंडा पानी राहगीरों को उपलब्ध हो सके उसके लिए रिलायंस पेट्रोल पंम्प पर यह कार्य किया गया । पंम्प संचालक युवा कांग्रेसी नेता प्रणव जायसवाल के सहयोग से प्याऊ का रख रखाव किया जाएगा । शुद्ध पेयजल प्राथमिकता रहेगी । इस अवसर पर क्लब डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पूनम जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अभ्या जैन,कोषाध्यक्ष नीतू द्विवेदी ,शशि खंडेलवाल, सोनू रैकवार आदि उपस्थित रहे ।