नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : भारतीय जनता महिला मोर्चा नगर मंडल पुरानी इटारसी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार के 3 साल बेमिसाल वर्ष पूर्ण होने पर एवं सरकार द्वारा जन् हितेश योजनाओं के सफल संचालन पर हितग्राही बहनों के सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अभिनंदन हॉल पुरानी इटारसी मे संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के प्रारंभ में पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं प.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय डा.सीतासरन शर्मा जी ने महिला शक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही एवम बहनों को भाजपा सरकार की सभी योजनाएं की जानकारी प्रदान ।
इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान द्वारा दिया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने रखी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सभी महिलाओं को समझाया कि यदि योजनाओं के रजिस्ट्रेशन या लाभ प्राप्त करने में कोई भी समस्या हो तो वो हमारे किसी भी पदाधिकारी से सहयोग प्राप्त कर सकती है उनकी समस्या का पूर्ण समाधान किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी अनीता भगोरिया द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन वंदना सगोरिया, मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम के बीच मै संगठन गीत राधा मैना के द्वारा प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, अतुल शुक्ला, विपुल चौधरी और इस कार्यक्रम की प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी गालर, जिला मंत्री ममता मालवीय, महिला मोर्चा इटारसी अध्यक्ष जागृति भादोरिया , वार्ड 8 पार्षद ज्योति बावरिया, महामंत्री राजकली बावरिया, पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या चौहान, मंत्री शक्ति राजपूत , मंत्री किरण मालवीय, मंत्री संध्या राय, कोषाध्यक्ष क्षमा चावरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरोजिनी सचान, प्रियंका सगोरिया, ममता सोनी, रामवती बरखने, माया बरखने, मनीषा राजपुत, अनीता ओंकार , खुशबू पासवान, प्रीति मीना, रंजीता सुबुद्धि, समोता धार्मिक, रंजुलता प्रधान, रेखा साठे, मंजू झिंझोरे, अनीता शुक्ला, संतोषी यादव, फूलवती मेहरा आदि बड़ी संख्या में हितग्राही बहने उपस्थित रही।

