टीकमगढ़ । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा 3 अप्रैल सोमवार 2023 को सर्वप्रथम भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर तदुपरांत भक्तांबर जी के काव्य का वाचन एवं मंगलाष्टक उपरांत मंगलाचरण ग्रुप की महिलाओं द्वारा
तदुपरांत ग्रुप के सदस्यों के पूज्य माता जी एवं पिताजी का तिलक बंधन द्वारा सम्मान कर एवं उपस्थित जनसमूह का तिलक द्वारा सम्मान व स्टेशन मास्टर का तिलक द्वारा सम्मान कर तदुपरांत विशिष्ट जनों एवं सदस्यों की पूज्य माता जी एवं पिताजी द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण
तदुपरांत रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं शहर से पहुंचे हुए व्यक्तियों को फल वितरण एवं शांति पाठ का वाचन किया गया। तदुपरांत स्वल्पाहार हुआ एवं सभी सदस्यों के सहयोग से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप टीकमगढ़ द्वारा रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर का लोकार्पण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सहित अनेकों अनेक मौजूद रहे । उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों को इस वाटर कूलर से शीतल जल पीने को मिलेगा जहां दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य समाज सेवा का किया गया जिसकी लोग सराहना भी कर रहे हैं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा यह कार्यक्रम भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में समाज सेवा के रूप में किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

