टीकमगढ़। सोमवार 03 अप्रैल 2023 को 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म महोत्सव जैन समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया जहां सुबह से ही जैन मंदिरों में पूजा अर्चना और अनेक धार्मिक अनुष्ठान कराए गए उसके पश्चात दोपहर को नगर में भव्य शोभायात्रा जैन धर्मियों द्वारा निकाली गई जिसमें जैन समाज के लोग सपरिवार सम्मिलित हुए और भगवान श्री जी की शोभायात्रा निकालकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर जब नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य बाजार चौराहों से शोभायात्रा निकाली जा रही थी उस दौरान जगह-जगह समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर स्वामी जी का जन्मोत्सव जैन समाज द्वारा हर्ष उल्लास और गाजे-बाजे के साथ मनाया गया तथा भगवान श्री जी की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से निकाली गई जहां यह शोभायात्रा नगर के मानस मंच राजेंद्र पार्क पहुंची जहां पर भगवान श्री जी का अभिषेक और मुनि श्री के प्रवचनों का आयोजन क हुआ इस दौरान भारी संख्या में जैन धर्मी सपरिवार सम्मिलित हुए और धर्म लाभ अर्जित किया।

