इटारसी : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के वार्ड नंबर 5 के केंद्र रानी अवंती स्कूल से नगर पालिका द्वारा 105 फॉर्म भराये जा चुके हैं । वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगरपालिका के अथक प्रयास से योजना का सफल संचालन चल रहा है । वार्ड नंबर 05 के पार्षद प्रतिनिधि अरविंद चंद्रवंशी ने बताया कि लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरे जाने को लेकर वार्ड की महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है ओर अधिक आवेदन भरे जाने की उम्मीद है । हितग्राही महिलाओं की केवाईसी के लिए एवं आवेदन में आ रही ऑनलाइन दिक्कतों को दूर किया जा रहा है ताकि आसानी से आवेदन हो सके।


