टीकमगढ़ । लाड़ली बहिना योजना के तहत कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पात्र महिलाओं के आॅनलाईन पंजीयन हेतु किये जा रहे कार्यों का संपादन जिले के समस्त विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामों समेत नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वार्ड प्रभारियों के द्वारा किया जा रहा है। इसीक्रम में सोमवार 3 अप्रैल 2023 को टीकमगढ़ एसडीएम श्री सीपी पटेल ने आज ग्राम पंचायत पठा सहित टीकमगढ़ जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत ऑनलाईन पंजीयन के लिए लगाये गये शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा पात्र महिलाओं का ऑनलाईन पंजीयन करवाया।

