टीकमगढ़। नगर सर्वाधिक सक्रिय साहित्यिक संस्था मप्र लेखक संघ जिला इकाई की 296वीं कवि गोष्ठी महावीर जयंती पर आयोजित की गयी है। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ट साहित्यकार यदुकुल नंदन खरे ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि गोविन्द सिंह बुन्देला मौजूद रहे। विषिष्ट अतिथि के रूप में प्रभुदयाल श्रीवास्तव एवं रामगोपाल रैकवार उपस्थित रहे। कवि गोष्ठी का शुभारंभ वीरेन्द्र चंसौरिया ने सरस्वती वंदना के पश्चात् यह गीत सुनाया गीत सुनाया-मत जीवन कर बेकार, इसका कर शृंगार। मड़ावरा के गोविन्द सिंह ने सुनाया-राम राम से राम नाम से, है हमारी शान ओरछा। आन वान बुन्देलखण्ड की है बड़ा वरदान ओरछा। बल्देवगढ़ के यदुकुल नंदन खरे ने सुनाया एक बार मैं घर से बाहर निकला मेरी आत्मा ने मुझसे पूँछा। टीकमगढ़ के मप्र लेखक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ने श्री राम पर दोहे पढ़े-कष्ट हरे सुख पात है, जो ध्यावै श्री राम। परम धाम पावें वही मिलता है आराम। देवीनगर के भगवत नारायण ने कुछ श्रीमद् भागवत के धार्मिक प्रसंग सुनाए अघटित घटक सुधटित विघटत हार। महावीर विनवऊ हनुमाना राम जासु जस आय बखाना। रामगोपाल रैकवार ने परोडी गीत सुनाया ये मेरे प्यारे वोटर जब-जब चुनाव आये मुझे तुम याद आए।
शायर अनवर खान ने ग़ज़ल कही सौ-सौ बार कहा है तुमसे फीटे से मत बाँधाकर।हमको तेरे गेसू बिखरे-बिखरे अच्छे लगते हैं।।प्रभुदयाल श्रीवास्तव ने रचना पढ़ी बंशी बाजी कृष्ण की कालिन्दी के फूल।खिंची आय है गोपियाँ तन की सुध बुध भूल। युवा कवि कमलेश सेन ने कविता पढ़ी चलो चालिए बुन्देलखण्ड प्यारो है दर्शन तो है न्यारो।इ माटी में भकत रहत है सौ राम ने डेरा डारो। कौशल किशोर चतुर्वेदी ने प्यार से पालो कलेजे का है, टुकड़ा बेटियाँ। है बसाती स्वर्ग धरती पर ये आकर बेटियाँ। शायर शकील खान ने ग़ज़ल पढ़ी- राह में अपने वतन की सर कटाना चाहिए। वक़्त पड़ने पर हमें सरहद में जाना चाहिए। युवा कवि विशाल कड़ा ने कविता पढ़ी सुख का दाता सब का साथी पता नहीं अब कौन है।माँ की गोद पिता का आश्रय मेरा अपना कौन है। शायर बसीर खान ने ग़ज़ल पढ़ी आपको वादा निभाने में बड़ी देर लगी। प्यार के दीप जलाने में बड़ी देर लगी। विजय मेहरा ने व्यंग्य दशहरा आँखों देखा सुनाया। कवि गोष्ठी का संचालन कमलेश सेन ने किया तथा सभी का आभार म प्र लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ने माना।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

