इस बार जिले में हुए सर्वे के बाद से कुछ विधायकों की स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। ऐसे में वह आगे होने वाले सर्वे के पूर्व अपनी स्थिति को ठीक करने का हर संभव प्रयास करते दिख रहे है। मगर इसे लेकर जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है इसके साथ ही विरोधी पार्टी कांग्रेस में भी इस वीडियों को लेकर चर्चाएं हो रही है।
जब इस संबंध में अजय सिंह यादव, उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में छल कपट करके सौदेबाजी की सरकार बनाने वाले भाजपा के नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं से ही धोखे की आशंका स्पष्ट दिखने लगी है इसलिए प्रदेश के पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरिशंकर खटीक सरयू मैया की शपथ दिला रहे हैं कि धोखा नहीं देंगे छल नहीं करेंगे जबकि प्रदेश की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं जिन्होंने 3 सालों तक भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करी केवल और केवल अव्यवस्थाओं का आलम रहा भाजपा को तो भगवान भी माफ नहीं करेंगे।
वहीं विधायक ने कहा कि : जब जतारा विधायक हरिशंकर खटीक से फोन पर इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हम तो सरयू मैया से यह प्रार्थना कर रहे है कि टीकमगढ़ जिले में मेडीकल कॉलेज खुल जाए। जिले में सिंचाई सुविधाएं ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध हो और उन्नत हो तथा केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्द शुरू हो जाए। जिले में बड़े उद्योग खुले, जिले सहित प्रदेश के विकास की गति मिले व जिले व प्रदेश की उन्नती हो और हमने किसी के साथ धोखा और बेईमानी नहीं की है तो हमारे साथ भी कोई छलछंद न करें । साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रार्थना को आप सभी शपथ बता रहे हैं। जबकि यह शपथ नहीं प्रार्थना है ।
भाजपा नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं पर भी विश्वास नहीं है- अजय सिंह यादव
मध्यप्रदेश में छल कपट करके सौदेबाजी की सरकार बनाने वाले भाजपा के नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं से ही धोखे की आशंका स्पष्ट दिखने लगी है इसलिए प्रदेश के पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरिशंकर खटीक सरयू मैया की शपथ दिला रहे हैं कि धोखा नहीं देंगे छल नहीं करेंगे जबकि प्रदेश की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं जिन्होंने 3 सालों तक भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करी केवल और केवल अव्यवस्थाओं का आलम रहा भाजपा को तो भगवान भी माफ नहीं करेंगे.
अजय सिंह यादव
उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग

