इटारसी : क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन जिला नर्मदापुरम के पदाधिकारी आज इटारसी मंडी में किसानों के हाल-चाल के लिए गए । किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर बिके जैसा कि 25 तारीख को शासन ने आदेश जारी किए थे । किसी भी मंडी में समर्थन मूल्य से कोई भी फसल नीचे ना बिके परंतु इटारसी मंडी में संगठन के पदाधिकारियों ने देखा की व्यापारी अपनी मनमर्जी से अनाज खरीद रहे हैं ।
प्रथम दृष्टि में 30 में से दो ट्राली समर्थन मूल्य के ऊपर खरीदी गई । बाकी की ट्राली को अनदेखा किया गया । एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी से निवेदन किया गया कि कोई भी किसान की फसल समर्थन मूल्य से नीचे ना बिके इसके लिए स्वयं एसडीएम मंडी में पहुंचे और व्यापारियों से गेहूं की खरीदी के लिए कहा गया । उसके बावजूद भी समर्थन मूल्य से नीचे गेहूं खरीदा गया ।किसान लाचार परेशान और मजबूर है अपना अनाज बेचना उसकी मजबूरी है सरकार के द्वारा आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है यह प्रक्रिया पहले हो जाती तो शायद किसान व्यापारियों के हाथ लुटने से बच जाता किसान के लिए मूंग की बोनी करना खाद खरीदना हार्वेस्टर के पैसे देना भूसा मशीन के पैसे देना ऐसे अनेकों समस्याएं हैं । जिसकी जरूरत के लिए किसान अपनी उपज को बेच रहा है जिसका भरपूर फायदा व्यापारी उठा रहे हैं । केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश की सरकार के आदेश की अवहेलना खुलेआम की जा रही है । देखना है इसमें हमारी सरकार का एवं हमारे जनप्रतिनिधियों का क्या रवैया रहता है । इटारसी मंडी में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी यूथ विंग जिला अध्यक्ष अरुण पटेल जी इटारसी तहसील अध्यक्ष बृजेश चौरे जी इटारसी तहसील के उपाध्यक्ष सरवन पटेल नीरज पटेल आदि कार्यकर्ता एवं किसान मजदूर साथी उपस्थित रहे ।

