टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या व एसडीओपी टीकमगढ़ बीडी त्रिपाठी के निर्देशों और आदेशों के अनुसार नगर निरीक्षक मनीष कुमार और उनकी सहयोगी कोतवाली पुलिस टीम ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो मोटर साइकिलों की चोरी किया करते थे इन दोनों आरोपियों के कब्जे से कोतवाली पुलिस ने 10 चोरी कीमोटर साइकिलें भी बरामद की है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एवंमोटर साइकिलें जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। नगर निरीक्षक मनीष कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि आरोपी संजू उर्फ संजय पुत्र बृषभान सिंह बुंदेला निवासी रमगढा़ थाना गिरार जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से पांच चोरी की बाइकें जप्त कीं गई है। वहीं दूसरी ओर नगर निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार जैन पुत्र सुमित कुमार जैन उम्र 27 वर्ष निवासी कुआंगांव थाना बांनपुर जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से भी 5 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइकें जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है नगर निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि इन 10मोटर साइकिलों की कीमत करीब 340000 रुपए है। इस कार्यवाही के दौरान नगर निरीक्षक मनीष कुमार सहित उनकी सहयोगी कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही है।