टीकमगढ़। सोमवार 03 अप्रैल 2023 को भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी एवं जैन समाज के अन्य समाजसेवियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों एवं उनके अटेंडरों को मिठाईयां बांटी और उनके जल्द स्वस्थ होने की भगवान महावीर स्वामी से कामना की इस मौके पर आम आदमी पार्टी के टीकमगढ़ जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित जैन धर्मी समाजसेवी मौजूद रहे।

