टीकमगढ़। संयुक्त संचालक लोक षिक्षण सागर के निर्देषानुसार टीकमगढ़ जिले में उच्च षिक्षक वर्ग-एक तथा माध्यमिक षिक्षक वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों का वैरिफिकेषन उपरांत चयनित षिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने प्रषन्नता व्यक्त की तथा जिला प्रषासन को धन्यवाद दिया। ज्ञातव्य है कि संयुक्त संचालक लोक षिक्षण सागर के निर्देषानुसार षिक्षक पात्रता परीक्षा उपरांत उच्च षिक्षक वर्ग-एक तथा माध्यमिक षिक्षक वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों का जिला षिक्षा कार्यालय टीकमगढ़ में दस्ताबेजों के वैरिफिकेषन का कार्य किया गया। सफलतापूर्वक वैरिफिकेषन हो जाने के पष्चात जिला षिक्षा अधिकारी शक्ति खरे सहायक सांख्यिकी अधिकारी आरएल पराषर द्वारा नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

