टीकमगढ़ । हनुमान जयंती, परशुराम जयंती, अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे एवं रमजान के संबंध में पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले वासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस आप सभी से यह अपील करती है कि जिले मे सामाजिक समरसता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। एवं सांप्रदायिक उन्माद को बढ़ाने वाले एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने वाले आपत्तिजनक भड़काऊ सामग्री के वीडियो, मैसेज या पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें। सभी ऑनलाइन गतिविधियाँ टीकमगढ़ पुलिस की निगहरानी में है यदि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री ,पोस्ट करते हुए पाया जाता है तो उसके एवं उस ग्रुप एडमिन के विरुद्ध आई.टी एक्ट एवं भारतीय दंड विधान की धाराओं के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी जिले वासियों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर फेसबुक, व्हाट्सएप एवं टि्वटर पर वायरल की जाने वाली आपत्तिजनक एवं असत्य पोस्ट पर ध्यान न दें।

