इटारसी : बागेश्वर धाम के पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री परशुराम जयंती महोत्सव के अवसर पर 24 अप्रैल को इटारसी आएंगे । सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पं जितेंद्र ओझा के निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है । पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल होंगे ।

