टीकमगढ़ । जिले के बम्हौरी कला एवं जतारा नगर में गुरुवार को हनुमान जयंती विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनाई गई। बम्होरी कला हनुमान मंदिरों में देर शाम तक भजन कीर्तन जारी रहा। मंदिरों में अखंड हरिकीर्तन होने से वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। साथ ही नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री राम भक्त हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सम्मिलित भक्तों का कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार नें श्री राम भक्त हनुमान जी की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया और शोभायात्रा में सम्मिलित सभी भक्तों पर फूल बरसा कर स्वागत किया

