टीकमगढ़ । बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन अतिशय क्षेत्र बंधा जी में मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज अपने संघ के साथ विराजमान हैं। उनके सानिध्य में प्रतिदिन श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा हो रही है । 8.30 से प्रतिदिन मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के प्रवचन हो रहे हैं ।प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु बंधा जी आकर धर्म लाभ ले रहे हैं। बंधा जी में 5 मुनिराजो के सानिध्य में बुधवार को पूर्णमासी कलश स्थापना की शुरुआत हुई। बुधवार को 200 लोगों ने मंत्रोचार एवं विधि विधान के साथ अपने-अपने कलश स्थापित किए।,,,, एसपी भी पहुंचे,,,, बुधवार की शाम नवागत पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बंधा जी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। गुरुवार 6 अप्रैल 2023 को प्रातः 7 बजे से मूलनायक अजितनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई । सुबह से ही बंधा जी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा हजारों लोग बुधवार शाम को ही बंधा जी पहुंच चुके थे। देशभर से अनेक शहरों एवं महानगरों से करीब 15000 लोग बंधा जी पहुंचे । 3,000 से अधिक पूर्णमासी कलश लोगों द्वारा स्थापित किए गए। मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि बंधा जी में आचार्य विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से विश्व के प्रथम रजत मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। मंदिर की नींव का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। रजत मंदिर की परिकल्पना आचार्य भगवान ने की थी। मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने कहा कि आज आप लोग हजारों की संख्या में बंधा जी में पूर्णमासी कलश की स्थापना करने के लिए देश विदेश से बंधा जी आए हो। इस पूर्णमासी कलश के माध्यम से आप लोग अपने मन के भाव भगवान के समक्ष रख सकते हैं। यह कलश 01 महीने तक भगवान के श्री चरणों में रहेंगे।इनमें अनेक प्रकार की रिद्धि सिद्धि मंत्रों के द्वारा मंत्रित होंगे। यह कलश अगली पूर्णमासी को आप लोग अपने घर ले जा सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी अशोक भैया जी द्वारा किया गया। मुनिश्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो पहली बार अजितनाथ भगवान के दर्शन कर रहे होंगे। बंधा जी में विराजमान अजितनाथ भगवान की प्रतिमा कोई सामान्य प्रतिमा नहीं है यह चमत्कारी महा अतिशयकारी इष्ट बियोग को दूर करने वाली प्रतिमा है। आप पूरी दुनिया घूम लीजिए लेकिन आपको बंधा जी वाले अजितनाथ भगवान का दर्शन एक बार जरूर करना है। जैसे ही आप भगवान के दर्शन करने के लिए आएंगे आप भगवान की प्रतिमा को एकटक निहारते रहेंगे आपका मन अजितनाथ भगवान से दूर जाने का नहीं करेगा। इन भगवान में इतनी ऊर्जा है इतनी उर्जा अनयत्र कहीं नहीं देखी। दोपहर 3 अमरकंटक में विराजमान आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने संदेश भेजा की बंधा जी में बनने वाले सहस्त्र कूट जिनालय में अजितनाथ भगवान की 1008 प्रतिमाएं विराजमान होगी। अतिशय क्षेत्र बंधा जी में पूर्णमासी की परंपरा सैकड़ों वर्ष प्राचीन है अनेक लोग पूर्णमासी को बंधा जी आते थे और उनकी मन की भावनाएं पूरी होती थी। विधायक भी पहुंचे कार्यक्रम में इसी कार्यक्रम के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने भी अपना एक कलश वहां स्थापित किया और मुनि श्री का आशीर्वाद लिया। प्रेस को यह तमाम जानकारी नगर की नंदीश्वर कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन बम्होरी वालों ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

