टीकमगढ़। भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनन्य भक्त एवं कलयुग में अपने भक्तों की रक्षा करने वाले पराक्रमी वीर बजरंगबली हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव 06 अप्रैल 2023 गुरुवार को अंचल भर में हनुमान मंदिरों में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भक्तों द्वारा मनाया गया जहां अंचल भर के हनुमान मंदिरों में अनेक धार्मिक कार्यक्रम संगीतमय सुंदरकांड के पाठ भजन कीर्तन सहित तमाम धार्मिक अनुष्ठान भक्तों द्वारा कराए गए और बड़े ही धूमधाम से भगवान हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव मनाया गया। इस मौके पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही नगर के बजरंग अखाड़ा मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा वही नगर के रौरइया हनुमान मंदिर सहित धनुषधारी मंदिर एवं झिरकी बगिया हनुमान मंदिर व गोंगाबेर हनुमान मंदिर, बौरी हनुमान मंदिर, धूरकोट मंदिर, रौरईया हनुमान मंदिर, विजय राघव मंदिर, बजरंग अखाड़ा, जानकीबाग मंदिर, टपरा वाले सिद्ध बाबा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिविल लाइन पिपलाश्रय हनुमान मंदिर, लुकमान चौराहा स्थित बाल हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर अंनतपुरा, हनुमान चालीसा सहित प्रमुख मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में भी भक्त सुबह से ही पहुंचे और हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर उनके जन्म उत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। धजरई हनुमान मंदिर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया।,,,,, नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,,,, शाम के समय नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से भव्य शोभायात्रा हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया एवं शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

