टीकमगढ़। दिव्य सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन आगामी 09 अप्रैल 2023 दिन रविवार के दिन नगर के स्थानीय सिविल लाइन के समीप स्थित सिंधी गुरुद्वारे में आयोजन होगा यह कार्यक्रम श्री गोविंद धाम सेवा मंडल टीकमगढ़ द्वारा आयोजित किया जाएगा जहां शाम 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक दिव्य सत्संग एवं भजन संध्या और रात्रि 08 बजे से 10.30 बजे तक भंडारा एवं प्रसाद वितरण आदि का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी गणेश उदासीन साहिब जी श्री गोविंद धाम निंमवारी दरबार साहिब भीलवाड़ा का दिव्य सत्संग एवं भजन साईं किशन दास साईं अर्जुनदास व साईं ईश्वर दास जी टीकमगढ़ सिंधी गुरुद्वारे में यह तमाम कार्यक्रम आयोजित होंगे। बंशीलाल सिंधी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह तमाम आयोजन आगामी 09 अप्रैल 2023 दिन रविवार की शाम 5 बजे से स्थानीय सिंधी गुरुद्वारे में आयोजित होंगे संबंधितों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने और धर्म लाभ लेने की बात आयोजकों द्वारा कही गई है।

