नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 3 साल होने पर हितग्राही लाभार्थी बहनों एवं लाडली लक्ष्मी के स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर के प्रत्येक मंडल से बड़ी संख्या में हितग्राही बहने एवं लाडली लक्ष्मी बेटियां सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा लाडली कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गीता चौकसे ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राही बहनों को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर नई नई योजनाएं लागू कर रही है। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र के विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा कि शिवराज मामा को फिर से लाना है ताकि बहनों एवं बेटियों का भविष्य सुधर सके, प्रदेश की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित एवं कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती मोनिका चौकसे एवं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री विजय कदम ताई ने हितग्राही बहनों को प्रदेश की अनेकों लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने सभी बहनों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती बिंदिया मांझी, पूजा मालवीय, प्रेमा पांडे, नयना सोनी एवं नगर मंडल की श्रीमती ममता शर्मा, अनुज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती उमा शिवहरे, सीमा तिवारी, सुनीता मिश्रा, ज्योति रैकवार, मधुस्वामी, कृष्णा सोनी, संगीता जयसवाल, जयबाला निगम, ज्योति चौकसे, आरती मालवीय, शीतल कहार, बानो बी, पूनम, सरिता, डॉली, सरिता दुबे, गौरीशंकर, बृजबाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल की महामंत्री अपर्णा श्रीवास्तव एवं आरती चौकसे द्वारा एवं कार्यक्रम का आभार मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शाहीन अली द्वारा किया गया।

