इटारसी : श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन बंगला इटारसी स्थित श्री महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर महाआरती एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ । कार्यक्रम 28 वे वर्ष में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में धर्मप्रेमी हनुमान भक्त बड़ी संख्या में दादा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे, उन्होंने मंदिर में दर्शन एवं पूजा पाठ किया एवं भंडारा प्रसादी ग्रहण की । कार्यक्रम मैं भजन संध्या का कार्यक्रम आलाप म्यूजिकल ग्रुप इटारसी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें जयपुर से सुप्रसिद्ध श्याम भजन गायिका शुभी चौहान, इटारसी से सुप्रसिद्ध भजन गायिका नेहा ठाकुर, नर्मदा अंचल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष जायसवाल ने माता रानी, भोलेनाथ, हनुमान लला, भगवान गणेश, श्री साईं बाबा,एवं श्री खाटू श्याम जी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी साथ ही झांकी कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ, माता महाकाली, साईं बाबा की आकर्षक झांकियां भी नृत्य के साथ प्रस्तुत की गई जिससे उपस्थित श्रोता जमकर झूमे । कार्यक्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें नर्मदा समय न्यूज़ के संपादक डॉ प्रताप सिंह वर्मा को पुष्पहार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस मंदिर से ही उन्होंने बागेश्वर धाम प्रमुख पं धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार के लिए अर्जी लगाई थी जिसे टीकमगढ़ में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पुकार लगा कर स्वीकार किया था । साथ ही भजन गायक मनीष जयसवाल, जयपुर से पधारी श्याम भजन गायिका शुभी चौहान, इटारसी से भजन गायिका नेहा ठाकुर को पुष्प हार एवं श्री महर्षि वाल्मीकि इच्छापूर्ति हनुमान समिति द्वारा विशिष्ट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित ग्रुप के समस्त कलाकारों को समिति द्वारा पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम 8:00 बजे प्रारंभ हुआ एवं रात्रि 12:00 बजे समापन हुआ आयोजक एवं समिति के मुख्य सेवादार मुकेश सारवान एवं समिति के संयोजन में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया ।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

