टीकमगढ़ । 07 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्वाति द्विवेदी के निज निवास पर उपभोक्ता फोरम की सदस्य एवं समाज सेविका डॉ प्रीति सिंह परमार ने नारी सशक्तिकरण पर आकांक्षा पुस्तक भेंट की जिसमें अपने विशिष्ट परिशिष्ट के बारे में जानकारी दी l साथ में काव्य पाठ भी किया l डॉ प्रीति सिंह परमार ने बुंदेलखंड के कवि एवं कवित्री की जानकारी भी दी जिसमें उनकी कुछ कविताएं भी शामिल है इस अवसर पर डॉ प्रीति सिंह परमार एवं राजीव राना लिधौरी दोनों , उपस्थित रहे। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने बुंदेलखंड के साहित्यकार कवि ईश्वरी से लेकर निराला जी के बारे में कई कविताओं की पंक्तियां सुनाई एवं स्वाति द्विवेदी ने बुंदेलखंड के साहित्य के बारे में चर्चा कीl

