टीकमगढ़ । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ
पीके माहौर ने जतारा क्षेत्र के ग्राम गोर सेक्टर में पहुंचकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही स्वास्थ्य संबंधी शासन योजनाओं के क्रियान्वयन को सक्रियता से करने और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के तमाम दिशा निर्देश दिए इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत तमाम स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा। जहां इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में रामस्वरूप चतुर्वेदी, विमला यादव,लखन लाल केवट, संध्या चतुर्वेदी, सरस्वती शर्मा,हदीशा वेगम, क्रांति पटेरिया,ममता तिवारी,राजेश जैन,काशीराम अहिरवार, अभिषेक सोनी आदि सहित ग्रामीण स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

