टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस सीताराम एवं एस.डी.ओ. (पी) वी.डी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अवैध शराब, अवैध हथियार की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है जो दिनांक 07/04/2023 को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि दिनेश उर्फ ब्लेड पिता नन्हे भैया अहिरवार उम्र 32 साल निवासी अनंतपुरा अपने खेत अनंतपुरा मौजा पर देशी कट्टा लिये घूम रहा है जिस पर थाना देहात से पुलिस टीम में सउनि० हरिशंकर सिंह, आर0 527 अवनीश पुरी, एनआरएस मलखान अहिरवार की गठित कर कार्यवाही हेतू रवाना किया गया जो आरोपी दिनेश उर्फ व्लेड पिता नन्हे भैया अहिरवार उम्र 32 साल निवासी अनंतपुरा अपने खेत पर एक देशी कट्टा 12 वोर एवं 1 जिंदा कारतूस अवैध रूप से रखें मिलने पर आरोपी दिनेश उर्फ व्लेड अहिरवार से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना देहात में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय टीकमगढ पेश किया गया है।
उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना में विभिन्न धाराओ के तहत आपराधिक रिकार्ड है उक्त आरोपी आपराधिक किस्म का है।
उक्त कार्य में सउनि० हरिशंकर सिंह, आर0 527 अवनीश पुरी, एनआरएस मलखान अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही हैं ।

