टीकमगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह की अनुशंसा पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की सहमति से वर्ष 2008 से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़ की जिम्मेदारी निभाने ईमानदार कर्मठ संगठन मजबूती देने वाले डाॅ इसरार मुहम्मद को टीकमगढ़ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जनों ने बधाई दी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के प्रति आभार माना।
डाॅ इसरार मुहम्मद को बधाई देने वालों सूर्यप्रकाश मिश्रा, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अब्दुल गफ्फार खान अघ्यक्ष नगर पालिका परिषद टीकमगढ़, डा सुमित उपाध्याय अध्यक्ष प्रदेश चिकित्सा, रिंकू भदौरा ,संजय नायक, अनीस अहमद पार्षद, राम कुमार यादव पार्षद, सहित अनेक लोगों ने बधाइयां दी हैं।

