टीकमगढ़ । नगर के स्थानीय वार्ड क्रमांक 23 में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मौला बक्स की नातिन व हाजी इकराम की पुत्री मोहसिना बानों ने जिले सहित नगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूपीएससी एवं पीएसीसी की परीक्षा में सातवां स्थान प्राप्त कर परीक्षा में सफलता पाते हुए अपने माता-पिता सहित गुरुजनों एवं परिवार, संबंधी जनों को गौरवान्वित किया है। बेटी मोहसिना बानो ने डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर सातवां स्थान प्राप्त किया है जहां उनकी इस उपलब्धि पर जिले वासियों सहित नगर वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
्रबड़े ही गर्व की बात ही कि एक साधारण परिवार की बेटी मोहसिना बानो जहां इनके पिता बहुत ही साधारण जीवन यापन करने वाले हाजी इकराम जो आज भी नगर के पुराने बस स्टैंड पर किराना एवं पान की दुकान संचालित करते है एवं मोहसिना की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है । मोहसिना ने अपनी लगन मेहनत और परिश्रम से अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को बहुत-बहुत गौरवान्वित किया है। हमारा नर्मदा समय न्यूज़ ग्रुप भी बेटी मोहसिना वानों को उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई देता है और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

