टीकमगढ़। जतारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनगुवा में सोमवार को कांग्रेस के ओजस्वी एवं सक्रिय नेता पंकज अहिरवार की अध्यक्षता में अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के युवा नेता नितेन्द सिंह राठौर उपस्थित रहे , संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रकाश डाला एवं समाज को शिक्षित एवं संगठित होने के साथ संघर्ष करने का संदेश दिया, ग्राम एवं क्षेत्र से उपस्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और समाज को नई दिशा में ले जाने के लिए विचार विमर्श किए, अनावरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में राजकुमार अहिरवार, स्वतंत्र यादव, संतोष प्रजापति, संजय कसकर, राजेंद्र सागर, सेफ्टी भैया, बृजेश अहिरवार, सूर्या टेलर, जितेन्द अहिरवार के साथ सैकड़ों की संख्या में डॉक्टर इमरान अंबेडकर जी की अनुराई उपस्थित रहे।

