टीकमगढ़। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन, जनसुनवाई तथा अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की एवं सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने सहायक संचालक मत्स्य द्वारा सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिये बधाई दी।
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में पीएम आवास की लंबित सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का गंभीरता से तीन दिवस में निराकरण करें, यदि लापरवाही पायी गई तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 80 प्रतिशत से कम शिकायतों के निराकरण पर कार्यवाही की जायेगी एवं वरिष्ठ कार्यालय को सूचित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जो अधिकारी सीएम हेल्पलाईन का समय पर निराकरण नहीं करते हैं उनके विरूद्ध लोकसेवा गारंटी अंतर्गत शस्ति अधिरोपित की जाये। इस दौरान उन्होंने समाधान ऑनलाईन के चयनित एट्रीव्यूट संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देशित किया कि सभी जनपदों में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लक्षित रजिस्ट्रेशन आगामी सप्ताह में शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें तथा योजना अंतर्गत बैकों में डीबीटी हेतु आ रही समस्याओं का निराकरण माईक्रो प्लानिंग बनाकर करें। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना शिविरों में उत्सव का माहौल रहे एवं महिलाओं से चर्चा एवं संवाद करें तथा नवाचार भी करें। उन्होंने प्रस्तावित नवीन आंगनवाड़ी भवनों का कार्य प्रारंभ करने एवं अपूर्ण भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने शासकीय चिकित्सालय में लिफ्ट समय पर नहीं लगाने के लिये ठेकेदार को एससीएन जारी कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने गौशालाओं में दानदाताओं को भूसादान कराने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय क्षेत्र की अनाधिकृत कॉलोनियों में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आकांक्षी विकासखंड योजना अंतर्गत संबंधित विभाग पोर्टल पर इंद्राज करायें। उन्होंने गेहूं उपार्जन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अन्न उत्सव के तहत तीन दिवस में सभी अधिकारी समक्ष में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण कराना सुनिश्चित करायें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि डीएसओ यह सुनिश्चित करें कि स्व-सहायता समूहों को एमडीएम का राशन समय पर मिले।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम बल्दवेगढ़ सौरभ मिश्रा, एसडीएम जतारा डॉ. अभिजीत सिंह,एसई एमपीईबी एसके त्रिपाठी, जीएमडीआईसी राजशेखर पांडे, सीएमएचओ डॉ. पीके माहौर, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री डीके विश्वकर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग आरके पस्तोर, लीड बैंक ऑफिसर आरएस दोहरे, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आरके मिश्रा, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. ऋजुता चौहान, सहायक संचालक ओबीसी श्रीमती अपूर्वा जैन, लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

