उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति परमार एवं आदर्श शिक्षिका श्रीमती परवीन बानो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया समिति के सचिव मनीराम कठैल ने शब्द सुमनों से अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के पदाधिकारियों व सहयोगियों का परिचय दिया और समिति की जनसेवी गतिविधियों की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति परमार और श्रीमती परवीन बानो ने निशुल्क प्याऊ के माध्यम से प्यासे को पानी पिलाने की पहल का स्वागत किया और समिति की तारीफ की। इस अवसर पर समिति ने अतिथियों का साल श्रीफल से सम्मान किया कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि श्रीमती द्विवेदी ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया और स्वयं प्याऊ पर उपस्थित प्यासे को पानी पिलाया कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र कुमार चंसोरिया ने किया अंत में समिति के प्रवक्ता विनोद राय ने सभी का आभार व्यक्त किया उद्घाटन के अवसर पर मीना योगी, मेघा कठैल, मेघा जायसवाल, पूनम कठैल, उषा मीरचंदानी, डॉ आदित्या सिंह, संगीता जैन, देवेंद्र योगी, मनीराम कठैल, विनोद राय, इरफान अहमद, स्वतंत्र कुमार जैन, वीरेन्द्र चंसौरिया, रामचरण अहिरवार, के एल टेलर, बी डी यादव, दिप्पू सोनी, महेन्द्र द्विवेदी, रमेश खरे, हरेंद्र पाल सिंह, डी के दुबे, साकेत कठैल, शाहिद खान, जाहिद खान, शिवम कठैल, सोनू रैकवार आदि उपस्थित रहे।

