टीकमगढ़। जिले के नगर लिधौरा के पठ्ठा सरकार प्रांगण मैं मंगलवार की शाम एक बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर एवं क्षेत्र से उपस्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्न पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्ध लोगों ने शिक्षा की ज्योत जलाने वाले महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की जयंती मनाई , और उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं सभी ने वारी वारी से बहुजन समाज मैं जन्म में सभी महान पुरुषों को याद करते हुए महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला, एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में शिक्षा की ज्योति जलाने को लेकर समाज को संदेश दिया। जयंती कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के नगर अध्यक्ष बृजलाल कुशवाहा, श्यामलाल अहिरवार, कॉन्ग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार, इंजीनियर लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, वृंदावन कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, शंकर दादा, नरेंद्र यादव, बालकिशन अहिरवार, लालाराम कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, प्रकाश चंद अहिरवार, विकास अहिरवार, नरेंद्र कुशवाहा, के साथ सैकड़ों की संख्या में बहुजन समाज के लोग मौजूद रहे।

