टीकमगढ़ । नगरपालिका अंतर्गत काफी दिनों से देखने को मिल रहा था कि सुआरो की संख्या से नगर वासियों को काफी परेशानी हो रही थी इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा छतरपुर की एक टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है उनके द्वारा सुआरों को पकड़कर शहर के बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और यह जिम्मेदारी उन्हें तीन दिवस में पूर्ण करने की दी गई नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि शहर में कई दिनों से सूअरों की शिकायत आ रही थी टीकमगढ़ शहर में इनको पकड़ने की कोई टीम मौजूद नहीं थी इसके लिए जानकारी कर छतरपुर से टीम को बुलाई गई है जो कि 3 दिवस के अंदर नगर को सुअरो से मुक्ति दिलाएंगे इसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है

