टीकमगढ़ । युवाओं एवं जनसेवकों के प्रेरणा स्रोत केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से मंत्रालय दिल्ली में मुलाकात कर जिले के राजनैतिक हालातों से उन्हें अवगत कराते हुए टीकमगढ़ प्रवास पर आने के लिए आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता विकास यादव ने दिल्ली पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और जिले के राजनीतिक हालातों से अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा की एवं टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर आने का न्योता भी दिया। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

