टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अपराधों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा कस्बा पैदल भ्रमण किया गया। कस्बा भ्रमण में पुलिस टीम द्वारा अराजक तत्व, नशाखोर और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों के एकत्र होने के संभावित स्थान,बस स्टैंड,मुख्य बाजार,बैंक ए.टी.एम,शराब दुकान एवं नशा करने के संभावित स्थानों आदि की चैकिंग की गई एवं कस्बा में दुकानदारों को वाहन व्यवस्थित रखने हेतु समझाईस दी गई ।
अकारण घूम रहे लोगों से पूंछतांछ की गई एवं संदिग्ध लोगों पर वैधानिक कार्यवाही भी की गई।

