टीकमगढ़ । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली का आयोजन हुआ इसी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल उनके साथ राष्ट्रीय संयुक्त सचिब पंकज सिंह के मार्गदर्शन में कार्यकर्म सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले से आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी भी भोपाल पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जश्न मनाया। प्रेस को यह तमाम जानकारी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।