इटारसी / प्रदीप गुप्ता / आज दिनांक 13/04/2023 गुरुवार को अध्यक्ष मध्य प्रदेश बांस एवं बांस विकास बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया का ग्वालियर, झांसी, हरदा, प्रवास कार्यक्रम के दौरान इटारसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर बंसकार प्रतिनिधिमंडल दीपक बस्तरबार, अरविंद बुडाना, डी सी खडोतिया (देवी), प्रमोद पुरविया, नितिन घुरेले, शुभम टिकारिया, मुकेश बस्तरबार आदि समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा फूल मालाओं से स्वागत कर मुलाकात की और समाज के सदस्यों द्वारा बांस शिल्प आदि नर्मदापुरम जिले मे हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया।

