टीकमगढ़ । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष कार्तिक खरे के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में 13 अप्रैल 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन कलेक्टर जिला टीकमगढ़ के माध्यम से भेजा गया है जिला अध्यक्ष कार्तिक खरे के द्वारा इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में दिपावली की भाई दूज द्वितीया पर पूरे दिन का अवकाश और होली की भाईदूज द्वितीया पर ऐच्छिक अवकाश घोषित था। शासन द्वारा दीपावली की भाई दूज यम द्वितीया अवकाश को निरस्त कर ऐच्छिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया, जो कायस्थ समाज की कमजोरी रही । जबकि अधिकांश समाजों के कुलदेवताओं,महाराजाओं की जयंती पर शासन द्वारा पूरे दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। हमारे कुलदेवता के प्रकटोत्सव पर ऐच्छिक अवकाश की मांग न करते हुए पूरे दिन का अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है क्योंकि भगवान श्री चित्रगुप्तजी कायस्थ समाज ही नहीं सर्वसमाज के कर्मों के प्रधान न्यायाधीश है जिनके न्याय की कलम लेखनी अनुसार प्राणी को कर्मों का फल मिलता है अतः कायस्थ समाज को उपरोक्तानुसार भगवान श्री चित्रगुप्तजी के प्रकटोत्सव पर पूरे दिन का अवकाश घोषित करते हुए शासन को शीघ्र आदेश जारी करना चाहिए मुख्यमंत्री के नाम जो ज्ञापन दिया गया है उसमें यही मांग प्राथमिकता से रखी गई है प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग की गई है कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी सर्व समाज उत्थान एवं न्याय प्रदान करने वाली रहे हैं इसलिए पूर्व की तरह भगवान जी के प्रकट उत्सव पर पूर्ण अवकाश घोषित किया जाए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश कार्यकारी महामंत्री राघवेंद्र खरे की उपस्थिति में टीकमगढ़ इकाई के विभिन्न पदाधिकारी जिला अध्यक्ष राजेश खरे उपाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव गिरीश खरे एवं राजेंद्र श्रीवास्तव जिला महामंत्री अजय खरे जिला सचिव मुकेश खरे नगर इकाई अध्यक्ष विनय खरे राजेश श्रीवास्तव कार्यकारी नगर अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश खरे जिला मीडिया प्रभारी संजय खरे मनोज खरे प्रवीण खरे कर्मचारी प्रकोष्ठ सचिव दीपक श्रीवास्तव एवं समस्त कायस्थ जन रहे ज्ञापन देने के दौरान उपस्थित रहे।

