टीकमगढ़ । पशु पक्षी प्रकृति की अनमोल देन है ग्रीष्मकाल मैं प्रचंड गर्मी के चलते अनेको पशु – पक्षी काल के ग्रास में समा जाते हैंजल की कमी इसका मुख्य कारण है मातृ शक्ति संगठन गर्मी के प्रारंभ होते ही अपने सकोरे परैया बांटने के अभियान को तेजी से गति देता है संगठन घर-घर जाकर सकोरे बाँटकर परिंदों को पानी रखने की अपील करता है इस बार भी संगठन संकल्पवत है,टीकमगढ़ में 500 सकोरे बांटने के लिए पर्यावरण को बचाने के लिए इन मूक प्राणियों का अमूल्य योगदान है संगठन सभी धार्मिक स्थतो में जाकर सकोरे रखने के लिए संकल्पित है संगठन द्वारा सकोरे बांटने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। संगठन अपील करता है जो लोग सक्षम है अपने घर के सामने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था रखें नहीं तो पक्षियों के लिए पानी तो सभी रख सकते हैं चलिए हम सब मिल पर्यावरण को बचाने के लिए यह मुहिम चलाते है सभी लोग अपनी छ्तो पर आंगन में इन पक्षियों को बचाने के लिए सकोरे अवश्य रखें जिससे गर्मी से परेशान पक्षी गोता लगा सकें एवं आकाश की ऊँचाइयो में कलरव करते दिखाई दे सकें।

