टीकमगढ़ । नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन कर उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ली। इस मौके पर अन्य बुद्धिजीवी गणों सहित लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया और उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और कृतित्व पर गहरा प्रकाश डाला।

