टीकमगढ़। 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन नगर की ह्रदय स्थली में स्थित नगर भवन में समारोह पूर्वक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से किया गया जिसमें मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता प्रोफेसर मुन्ना सिंह मरकाम छतरपुर एवं सेवा. नि. प्रोफेसर आरपी तिवारी टीकमगढ़ सहित कई प्रबुद्ध बुद्धिजीवी मंचासीन मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर के वरिष्ठ गणमान्य जनों समाजसेवियों ने शिरकत की और यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर मंचासीन राजेश कुमार सोनी अध्यक्ष स्वर्णकार समाज टीकमगढ़, एपी रैकवार अध्यक्ष टीकमगढ़, श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल समाज सेविका एवं पार्षद टीकमगढ़ ,मातृ शक्ति संगठन की श्रीमती श्रद्धा चौहान समाज सेविका, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव सहित अन्य बुद्धिजीवी वक्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट डीपी यादव ने किया एवं ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया के प्रदेश महामंत्री एवं समाजसेवी राघवेंद्र सिंह राजपूत आयोजन की भूमिका में इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे एवं ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया के ही कन्हैया लाल सेन मुखिया टीकमगढ़ एवं ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया के भागीरथ कुशवाहा महामंत्री सहित ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका एवं भाजपा महिला मोर्चा
की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राजपूत ने भी एक गीत के माध्यम से संविधान रचियेता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की गाथा पर गहरा प्रकाश डाला और गीत गाकर उनके बारे में वहां कार्यक्रम में उपस्थित सभी को बताया एवं भाजपा के युवा नेता एवं समाजसेवी आनंद कुशवाहा और समाजसेवी व पार्षद हबीब राईन सहित सभी उपस्थित वक्ताओं ने अपनी अपनी वाणी से संविधान रचियेता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनों को उनके बारे में बताया एवं भारत को एक सरल रास्ता दिखाने वाले एवं संविधान को रचने वाले बाबा साहेब के तमाम कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए वहीं इस मौके पर वक्ताओं ने ज्योतिबा राव फुले एवं बीपी मंडल के जीवन कृतित्व पर भी गहरा प्रकाश डालते हुए वहां उपस्थित लोगों को उनके बारे में तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी मौजूद रहे। ,,,,,, किया गयासम्मानित,,,, कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकार गण समाजसेवी और होनिहार प्रतिभाओं का सम्मान ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया जहां इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करने वाली संस्था मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल और उनके सहयोगियों को सम्मानित किया गया वहीं मातृ शक्ति संगठन की श्रीमती श्रद्धा चौहान को भी उनके सहयोगियों के साथ सम्मानित किया गया एवं समाजसेवी विनय प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया और अन्य होनहार प्रतिभाओं समाजसेवियों को ओबीसी फ्रंट ऑफ इंडिया ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

