टीकमगढ़। 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की 132वीं जन्म जयंती पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर टीकमगढ़ के अम्बेडकर तिराहा पहुँच कर बाबा साहब के चरणों मे नमन करते हुए माल्यार्पण किया इसी के साथ सभी प्रदेश एवं देश वासियों को बाबा साहेब की जन्म जयंती की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। अपनी ख़ुशी को जाहिर करते हुए जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत ही ख़ुशी की बात है कि मैं आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता हूॅ आम आदमी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मेरे मार्गदर्शक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी हमेशा ही बाबासाहेब अम्बेडकर जी के पथ चिन्हों पर चल रही है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थली पर पहुंचे और बाबा साहेब के चरणों में नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी जन्म जयंती पर उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की प्रेरणा ली।

