टीकमगढ़। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अहिरवार 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार के दिन संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रमों में जगह जगह पहुंचे जहां सर्वप्रथम उन्होंने नगर टीकमगढ़ के अंबेडकर तिराहा पहुंचकर माल्यार्पण और उन्हें पुष्पांजलि कर बाबा साहब को नमन किया और उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ली इस मौके पर उनके साथ अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज अहिरवार बलिराम अहिरवार सहित टीकमगढ़ महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमति श्वेता पुत्री अशोक अहिरवार सहित अनेक कांग्रेसी जन उनके साथ मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर उन्होंने जतारा नगर में पहुंचकर अंबेडकर जी के चरणों में नमन किया पुष्पांजलि की ओर फिर वह ग्राम लिधौरा पहुंचे जहां भी बाबा साहेब की जयंती के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस दौरान उनके साथ पुत्री श्वेता सहित अनेक कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

