नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृव में नर्मदापुरम कांनर्मदापुरम कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंतीग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष पार्षद अनोखी लाल राजोरिया के कार्यालय पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर साथियों ने डॉक्टर अंबेडकर जी के जीवन पर रोशनी डाली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार, महेंद्र शर्मा, अनोखी लाल राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी वीनू बुधौलिया, भूपेश थापक, कुलदीप राठौर, प्रेम सिंह सोलंकी, बबलू राठौर, राम गोपाल मालवीय, श्याम दुबे एवं अन्य कांग्रेसिओं ने संविधान रचेता आदरणीय भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर रोशनी डाल कर अपने अपने संबोधन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, अनिल त्रिवेदी, फैजान उल हक, अजय शर्मा, आनंद थापक, लखन लाल रघुवंशी, महेश पांडेय, आनन्द कांसकर, कपिल यादव, तुकाराम यादव, बलबीर चौहान, रिजवान खान, आदिल फाजली, धीरज शर्मा, नीरज सैनी, बलबीर चौहान, तेजेन्द्र सिंह गहलोत, विजेंद्र राजपूत, राजेश चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। संचालन दीपक सिसोदिया ने किया एवं आभार किसान नेता कुलदीप पटेल ने व्यक्त किया।

